Click to Expand & Play
खास बातें
- दिल्ली के किरण विहार में रहने वाली एक लड़की की रवि नाम के शख्स ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी।
नई दिल्ली: दिल्ली के किरण विहार में रहने वाली एक लड़की की रवि नाम के शख्स ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या से पहले सभी आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था।
कुतुब विहार में रहने वाले रवि को अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से एकतरफा प्यार था लेकिन उस लड़की ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया जिससे नाराज होकर उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार कर गला दबाकर मारने की कोशिश की लेकिन जब आरोपियों ने देखा कि लड़की जिंदा है तो उन्होंने कार में इस्तेमाल किए जाने वाले जैक से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की के परिवार वालों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने आरोपी के घर में आगजनी और तोड़फोड़ कर दी। सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।