यह ख़बर 05 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल की कीमत में तेजी

खास बातें

  • अमेरिका में आर्थिक वृद्धि मजबूत रहने की संभावना तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जारी तनाव के कारण एशियाई कारोबार में आज तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई।
सिंगापुर:

अमेरिका में आर्थिक वृद्धि मजबूत रहने की संभावना तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जारी तनाव के कारण एशियाई कारोबार में आज तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई।

न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत अप्रैल डिलीवरी के लिए 50 सेंट्स बढ़कर 107.20 डॉलर प्रति बैरल रही। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ-सी क्रूड की कीमत 32 सेंट्स बढ़कर 123.97 डॉलर प्रति बैरल रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आईजी मार्केट के बाजार विश्लेषक जस्टिन हार्पर ने कहा, ‘‘विश्व अर्थव्यवस्था की अच्छी स्थिति उर्जा की और जरूरत को रेखांकित करता है। इसके अलावा आपूर्ति को लेकर चिंता से तेल की कीमत में तेजी आई है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका में आर्थिक आंकड़े बेहतर रहने की संभावना से तेल की कीमत में और तेजी आ सकती है। साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव से भी कीमत बढ़ने का अंदेशा है।