यह ख़बर 13 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत ऊंची

खास बातें

  • नाइजीरिया में तेल उत्पादन बंद होने की आशंका के बीच एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई।
सिंगापुर:

नाइजीरिया में तेल उत्पादन बंद होने की आशंका के बीच एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई। नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।

न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव फरवरी डिलीवरी के लिए 44 सेंट्स बढ़कर 99.54 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी कच्चे तेल की कीमत फरवरी डिलीवरी के लिए 4 सेंट्स बढ़कर 111.30 डॉलर बैरल रही। सिंगापुर में पुरविन एंड गेट्ज के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सलाहकार विक्टर शुम ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक आपूर्ति संबंधी मुद्दों के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई है। आपूर्ति प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि ईरान के अलावा नाइजीरिया में हड़ताल के कारण तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। नाइजीरिया में तेल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आज पांचवां दिन है।