खास बातें
- पश्चिम एशिया में फैलते जन आंदोलनों और कच्चे तेलों की आपूर्ति की चिंता के बीच एशियाई बाजार में कच्चे तेल के दामों में और तेजी देखी गई।
सिंगापुर: पश्चिम एशिया में फैलते जन आंदोलनों और कच्चे तेलों की आपूर्ति की चिंता के बीच गुरुवार को एशियाई बाजार में कच्चे तेल के दामों में और तेजी देखी गई। अप्रैल डिलीवरी वाला बेंट्र नार्थ सी क्रूड 49 सेंट बढ़कर 104.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसी तरह, न्यूयार्क बाजार के मार्च डिलीवरी वाले लाइट स्वीट क्रूड का भाव 27 सेंट बढ़कर 85.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया। पुरवीन एंड ग्रेट्ज में वरिष्ठ अधिकारी विक्टर शुम ने कहा कि पश्चिम एशिया में अशांति की वजह से कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है। शुम ने कहा, खबरें आ रहीं है कि ईरान स्वेज नहर में जहाज भेज रहा है। साथ ही मिस्र के अलावा अन्य देश के लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं।