खास बातें
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पिछले छह महीनों में बुधवार को सबसे ऊपर पहुंच गया। प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत करीब 120 डॉलर हो गई।
न्यूयॉर्क: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पिछले छह महीनों में बुधवार को सबसे ऊपर पहुंच गया। प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत करीब 120 डॉलर हो गई।
ईरानी टेलीविजन ने यह खबर दी थी कि ईरान ने छह यूरोपीय देशों को तेल सप्लाई रोक दी है जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आ गया हालांकि बाद में जब ईरानी तेल मंत्रालय ने यह साफ किया कि अभी सिर्फ चेतावनी दी गई है तब जाकर तेल के दाम कुछ कम हुए। पिछले साल अगस्त में कच्चे तेल की कीमत करीब 102 डॉलर प्रति बैरल थी।