यह ख़बर 04 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

क्रेडिट सुइस ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग सुधारी

खास बातें

  • वैश्विक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाली क्रेडिट सुइस ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग को ‘कमतर’ से ‘सामान्य’ कर दिया।
मुंबई:

वैश्विक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाली क्रेडिट सुइस ने भारतीय शेयर बाजार की रेटिंग को ‘कमतर’ से ‘सामान्य’ कर दिया क्योंकि शेयरों का मूल्य आकर्षक स्तर पर आ गया है।

क्रेडिट सुइस ने एशिया पैसिफिक इक्विटी रिसर्च इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी रिपोर्ट में कहा कि भारत सबसे सस्ते चार क्लब में शामिल हो गया है। इसमें भारत के अलावा चीन, कोरिया और हांगकांग हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारतीय शेयर बाजार को सितंबर, 2010 में काफी महंगा बाजार बताया गया था। हालांकि क्रेडिट सुइस ने कहा कि भारत के व्यापक चालू खाते के घाटे और राजकोषीय घाटे को लेकर चिंता बनी हुई है।