यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सबसे ज्यादा शिकायतें क्रेडिट कार्ड के बारे में

खास बातें

  • बैंकिंग ओम्बुड्समैन को 2009-10 के दौरान जो शिकायतें मिली हैं उनमें सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड को लेकर ही हैं।
मुंबई:

बैंकों के ग्राहकों की सबसे ज्यादा शिकायत क्रेडिट कार्ड को लेकर हैं। बैंकिंग ओम्बुड्समैन को 2009-10 के दौरान जो शिकायतें मिली हैं उनमें सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड को लेकर ही हैं। क्रेडिट कार्ड के बारे में उपभोक्ताओं ने अधिक शुल्क लेने या बिना मांगे ही कार्ड भेजने जैसी शिकायतें की हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 2009-10 के दौरान बैंकिंग ओम्बुड्समैन को क्रेडिट कार्ड से संबंधित 18,810 शिकायतें मिलीं, जो कुल शिकायतों का 24 प्रतिशत है। खास बात यह है कि क्रेडिट कार्ड को लेकर शिकायतों का आंकड़ा हर साल बड़ा होता जा रहा है। 2008-09 में बैंकिंग ओम्बुड्समैन को क्रेडिट कार्ड से संबंधित 17,648 शिकायतें मिली थीं, जबकि 2007-08 में कुल 10,129 शिकायतें मिली थीं। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिए 2005 में बैंकिंग ओम्बुड्समैन योजना शुरू की थी। 2009-10 के दौरान ओम्बुड्समैन को बैंकों के बारे में कुल 79,266 शिकायतें मिलीं, जबकि इससे पिछले साल यह आंकड़ा 69,117 का रहा था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com