यह ख़बर 02 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

देश का कॉफी निर्यात 44.7 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • चालू वर्ष के पहले महीने में 20,957 टन कॉफी के कुल निर्यात में से 2,011 टन कॉफी का पुनर्निर्यात किया गया।
नई दिल्ली:

देश का कॉफी निर्यात जनवरी 2011 में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 44.7 प्रतिशत बढ़कर 20,957 टन पर पहुंच गया। कॉफी बोर्ड ने यह जानकारी दी। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि एशिया में कॉफी के सबसे बड़े निर्यातक भारत ने पिछले वर्ष जनवरी में 14,474 टन कॉफी का निर्यात किया था। चालू वर्ष के पहले महीने में 20,957 टन कॉफी के कुल निर्यात में से 2,011 टन कॉफी का पुनर्निर्यात किया गया, जबकि शेष 18,946 टन कॉफी का सामान्य निर्यात हुआ। इटली, जर्मनी और रूस भारतीय कॉफी के सबसे बड़े खरीदार हैं। इन तीनों देशों को भारत के कुल कॉफी निर्यात का करीब 40 प्रतिशत भेजा जाता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com