यह ख़बर 29 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लैगार्ड बनीं आईएमएफ की पहली महिला प्रमुख

खास बातें

  • फ्रांस की वित्तमंत्री क्रिस्टीन लैगार्ड दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष यानी आईएमएफ की नई प्रमुख बन गई हैं।
वाशिंगटन:

फ्रांस की वित्तमंत्री क्रिस्टीन लैगार्ड अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष यानी आईएमएफ की नई प्रमुख बन गई हैं। आईएमएफ प्रमुख चुने जाने के बाद उन्होंने अपने पहले बयान में ग्रीस के विपक्षी दलों से अपील की कि वे खर्च कम करने की सरकार की आर्थिक पहल का समर्थन करें। 55 साल की क्रिस्टीन दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। मंगलवार को अमेरिका और रूस ने क्रिस्टीन का समर्थन किया था, जिसके बाद उनका चुना जाना तय हो गया था। इस बार विकासशील देश के किसी उम्मीदवार को आईएमएफ की जिम्मेदारी दिए जाने की मांग उठी थी, लेकिन इसके बावजूद भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों ने क्रिस्टीन लैगार्ड के पक्ष में वोट डाला। आईएमएफ के पूर्व चीफ डोमिनिक स्ट्रॉस कान को बलात्कार की कोशिश के आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com