खास बातें
- करीब 40 साल से दुनिया की नंबर दो अथर्व्यवस्था रहे जापान की जगह अब चीन ने ले ली है। हालांकि प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से जापान अब भी आगे हैं।
बीजिंग: करीब 40 साल से दुनिया की नंबर दो अथर्व्यवस्था रहे जापान की जगह अब चीन ने ले ली है। हालांकि प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से जापान अब भी आगे हैं। बीते साल जापान का जीडीपी 5.5 लाख करोड़ डॉलर जबकि चीन का जीडीपी 5.9 लाख करोड़ डॉलर हो गयी बेशक इससे जापान के लोगों को धक्का लग सकता है लेकिन बीते तीन दशक में चीन की अथर्व्यवस्था लगातार बढ़ती रही है जबकि जापान में ठहराव आया है। इतना ही नहीं चीन ने कर्ज देने के मामले में वर्ल्ड बैंक को भी पीछे छोड़ दिया है। मंदी के दौरान चीन ने करीब 110 अरब डॉलर के लोन दिए हैं।