खास बातें
- दिसंबर में एक लाख 59 हजार 325 कारें बिकीं जबकि दिसंबर 2010 में 1 लाख 46 हजार 856 कारें बिकीं थीं।
मुंबई: घरेलू बाजार में कारों की बिक्री में पिछले महीने करीब साढ़े आठ फीसदी का इजाफा हुआ है। दिसंबर में एक लाख 59 हजार 325 कारें बिकीं जबकि दिसंबर 2010 में 1 लाख 46 हजार 856 कारें बिकीं थीं।
सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्रस की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया और कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री भी बढ़ी है। जहां मोटरसाइकिलों की बिक्री करीब सवा सात फीसदी ज्यादा रही वहीं कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में साढ़े 14 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है।