यह ख़बर 10 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सीमापार व्यापार के लिए बैंकिंग सुविधाओं पर विचार

खास बातें

  • भारत, पाकिस्तान की सरकारें रिजर्व बैंक की उस स्कीम पर विचार कर रही हैं जिसमें नियंत्रण सीमा पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
श्रीनगर:

भारत और पाकिस्तान की सरकारें रिजर्व बैंक की उस स्कीम पर विचार कर रही हैं जिसमें जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण सीमा पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राठेर ने नियंत्रण रेखा पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य सरकार राज्य के बंटे हुए हिस्सों के बीच व्यापार को प्रोत्साहन देने की इच्छुक है जिसके लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाए जा रहे हैं। राठेर ने नियंत्रण रेखा पर सीमा के आर-पार व्यापार के लिए बैंकिंग लेनदेन सुविधाओं के संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का हवाला देते हुए कहा, आरबीआई पहले ही एक व्यापक स्कीम की रूपरेखा तैयार कर चुका है जो भारत और पाकिस्तान की सरकारों के विचाराधीन है। उन्होंने कहा, एक बार स्कीम को मंजूरी मिल जाने पर व्यापारियों की इच्छा के मुताबिक, बैंकिंग सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com