खास बातें
- चांदी के भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 52,000 रुपये किलो बोले गए, जबकि सोने के भाव पूर्वस्तर 27,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बने रहे।
नई दिल्ली: मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दूसरे दिन चांदी के भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 52,000 रुपये किलो बोले गए, जबकि छिटपुट लिवाली के चलते सोने के भाव पूर्वस्तर 27,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बने रहे।
बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते चांदी में बिकवाली दबाव बना रहा और भाव नीचे आ गए। वैश्विक मंदी के बीच न्यूयॉर्क में चांदी के भाव दो प्रतिशत गिरकर 29.52 डॉलर प्रति औंस रहे। घरेलू बाजार में चांदी तैयार के भाव बिकवाली दबाव के चलते 400 रुपये की गिरावट के साथ 5200 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 270 रुपये की हानि के साथ 52,145 रुपये किलो पर बंद हुए।
चांदी सिक्का के भाव 1,000 रुपये टूटकर 58,000-59,000 रुपये प्रति सैकड़ा बंद हुए। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव पूर्वस्तरा क्रमश: 27,840 रुपये और 27,700 रुपये प्रति 10 ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,300 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।