खास बातें
- लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में साल 2012-13 के लिए देश का रक्षा बजट बढ़ाकर 1,93,407 करोड़ रुपये (42 अरब डॉलर) कर दिया गया।
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में साल 2012-13 के लिए देश का रक्षा बजट बढ़ाकर 1,93, 407 करोड़ रुपये (42 अरब डॉलर) कर दिया गया।
थल सेना, नौसेना व वायु सेना के आधुनिकीकरण के लिए यह राशि निर्धारित की गई है। मुखर्जी ने रक्षा क्षेत्र में पूंजीगत व्यय को भी बढ़ाकर 79,579 करोड़ रुपये (17.5 अरब डॉलर) कर दिया है।