यह ख़बर 22 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 29 अंक नीचे

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 28.92 अंकों की गिरावट के साथ 20,864.97 पर और निफ्टी 2.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,202.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.74 अंकों की गिरावट के साथ 20,863.15 पर खुला और 28.92 अंकों या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 20,864.97 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,948.91 के ऊपरी और 20,810.25 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। टाटा पॉवर (2.63 फीसदी), सन फार्मा (2.10 फीसदी), कोल इंडिया (1.82 फीसदी), गेल इंडिया (1.77 फीसदी) और विप्रो (1.67 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.56 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.37 फीसदी), एचडीएफसी (1.29 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.23 फीसदी) और आरआईएल (1.07 फीसदी) प्रमुख रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 6,192.30 पर खुला और 2.15 अंकों या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 6,202.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,220.10 के ऊपरी और 6,181.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 41.63 अंकों की तेजी के साथ 5,987.79 पर और स्मॉलकैप 60.55 अंकों की तेजी के साथ 5,871.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बिजली (1.74 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.10 फीसदी), सार्वजनिक कंपनियां (0.73 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.50 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.40 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.87 फीसदी), वाहन (0.56 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.28 फीसदी), रियल्टी (0.22 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.08 फीसदी) रहे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,492 शेयरों में तेजी और 1,042 में गिरावट दर्ज की गई। जबकि 139 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।