खास बातें
- पेट्रोल की कीमतें बढ़ने और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 120 अंक की गिरावट के साथ खुला।
Mumbai: पेट्रोल की कीमतें बढ़ने और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों एवं खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 120 अंक की गिरावट के साथ खुला। पिछले सत्र में 195.49 अंक मजबूत रहने वाला सेंसेक्स 199.88 अंक की गिरावट के साथ 18,411.40 अंक पर खुला। इस दौरान ऑटो, बैंकिंग, मेटल और रीयल्टी शेयर बिकवाली दबाव में रहे। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.15 अंक की गिरावट के साथ 5,509.60 अंक पर खुला। ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी जिससे घरेलू बाजार की धारणा कमजोर हुई।