यह ख़बर 13 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

देश में जमा काला धन जब्त करने की तैयारी में सरकार

खास बातें

  • प्रणब ने कहा कि सरकार संसद के मानसून सत्र में एक कानून लाने जा रही है, जिसके तहत विदेशी लोगों द्वारा भारत में जमा काले धन को जब्त किया जाएगा।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार संसद के मानसून सत्र में एक कानून लाने जा रही है, जिसके तहत विदेशी लोगों द्वारा भारत में जमा काले धन को जब्त कर लिया जाएगा। ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) की महासचिव एंडेल गुरिया के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रणब ने कहा, "हम इस सम्बंध में संसद के मानसून सत्र में एक कानून लाने का प्रयास करेंगे।" इस कानून के पारित हो जाने के बाद भारत को दूसरे देशों के साथ सहयोग बढ़ाने का मौका मिलेगा और साथ ही साथ भारत दूसरे देशों पर भारतीयों द्वारा उनके यहां जमा काले धन की पूरी जानकारी हासिल कर सकेगा। प्रणब ने कहा कि भारत दूसरे कई देशों के साथ कर-संधि के बारे में विचार कर रहा है। बकौल प्रणब, "इस दिशा में हमें कई देशों से अच्छा सहयोग मिल रहा है। हमारी नजर में अब तक एक भी ऐसा देश नहीं है, जिसे सहयोग नहीं करने वाला कहा जाए।"


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com