यह ख़बर 09 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में बलवा गिरफ्तार

खास बातें

  • सीबीआई ने देर रात डीबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक शाहिद उस्मान बलवा को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया।
मुंबई:

सीबीआई ने देर रात डाइनेमिक्स बलवाज (डीबी) ग्रुप के प्रबंध निदेशक शाहिद उस्मान बलवा को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया। एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि बलवा को देर रात उनके बांद्रा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से सामना कराने के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि राजा की सीबीआई हिरासत की अवधि दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई। बलवा की गिरफ्तारी उच्चतम न्यायालय में 2जी मामले पर सुनवाई होने से दो दिन पहले हुई है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाने के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। बलवा प्रमोटेड डीबी रिएल्टी ने स्वान टेलीकॉम बनाई। राजा ने कथित तौर पर स्वान की 1537 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और मुंबई समेत 13 सर्किलों में 2जी लाइसेंस हासिल करने में मदद की लेकिन स्वान ने 45 फीसदी शेयर यूएई की दूरसंचार कंपनी एतिसलात को करीब 4500 करोड़ रुपये में बेच दिया। यह बिक्री स्पेक्ट्रम हासिल करने के एक महीने के भीतर की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com