यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शंघाई में अब बिकेंगे एप्पल के आई-पैड, अदालत ने रोक हटाई

खास बातें

  • चीन की एक अदालत ने शंघाई में एप्पल आई−पैड की बिक्री पर रोक लगाने की चीनी कंपनी प्रोव्यू टेक्नोलॉजी की अर्जी नामंजूर कर दी।
शंघाई:

एप्पल चीन के शंघाई शहर में अपने आई−पैड बेच सकता है। वहां की एक अदालत ने शंघाई में एप्पल आई−पैड की बिक्री पर रोक लगाने की चीनी कंपनी प्रोव्यू टेक्नोलॉजी की अर्जी नामंजूर कर दी।

प्रोव्यू टेक्नोलॉजी ने एप्पल पर ट्रेडमार्क चुराने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि आई−पैड ट्रेडमार्क पर उसका अधिकार है क्योंकि वह चीन में सालों से आई−पैड नाम से अपने प्रोडक्ट बेच रही है। कोर्ट के इस फैसले के बाद भी प्रोव्यू टेक्नोलॉजी ने हार नहीं मानी है। अब उसने कैलीफोर्निया की अदालत में मुकदमा दायर किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com