यह ख़बर 14 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'छोटा और सस्ता आईफोन बनाने में जुटी एप्पल'

खास बातें

  • स्मार्ट फोन निर्माता कम्पनी एप्पल अपने आईफोन की अभूतपूर्व बिक्री को देखते हुए अब सस्ता आईफोन बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।
New Delhi:

स्मार्ट फोन निर्माता कम्पनी एप्पल अपने आईफोन की अभूतपूर्व बिक्री को देखते हुए अब सस्ता आईफोन बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। कम्पनी का नया आईफोन वर्तमान 'आईफोन 4' से करीब आधा होगा। अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' में सोमवार को छपी खबर के मुताबिक  स्मार्ट फोन के बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एप्पल इसके साफ्टवेयर में अमूलचूल बदलाव लाने की योजना बना रही है ताकि इसकी बिक्री को बढ़ाया जा सके। नवीनतम तिमाही के दौरान एप्पल के 26.7 अरब डॉलर की कुल बिक्री में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 39 फीसदी रही है। अमेरिका में आईफोन की ब्रिकी 70 लाख से बढ़कर 1.3 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com