यह ख़बर 18 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बिकवाली दबाव से एडीएजी कंपनियों के शेयर टूटे

खास बातें

  • समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को 16 फरवरी को सीबीआई द्वारा बुलाकर उनसे इस घोटाले के संबंध में तीन घंटे तक पूछताछ की गई।
मुंबई:

शेयर बाजार में कमजोर रुख और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच का दायरा बढ़ने के बीच निवेशकों की जबर्दस्त बिकवाली से अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के शेयरों में आठ प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को 16 फरवरी को सीबीआई द्वारा बुलाकर उनसे इस घोटाले के संबंध में तीन घंटे तक पूछताछ की गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि इससे एडीएजी समूह की कंपनियों में निवेशकों की धारणा कमजोर हो गई है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज में रिलायंस मीडियावर्क्‍स का शेयर 7.94 प्रतिशत, रिलायंस कम्युनिकेशंस 6.8 प्रतिशत, रिलायंस इंफ्रा 5.6 प्रतिशत, रिलायंस कैपिटल 6.98 प्रतिशत और रिलायंस पावर 5.79 प्रतिशत टूट गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com