खास बातें
- बजाज आटो द्वारा छोटे चार पहिया वाहन को लांच करने के दो दिन बाद जापानी कंपनी निसान ने कहा कि सस्ते वाहन के लिए बजाज के साथ गठबंधन पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
नई दिल्ली: बजाज आटो द्वारा छोटे चार पहिया वाहन को लांच करने के दो दिन बाद गुरुवार को जापानी कंपनी निसान ने कहा कि सस्ते वाहन के लिए बजाज के साथ गठबंधन पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
बजाज द्वारा इससे पहले रेनो-निसान गठबंधन के लिए सस्ते चार पहिया वाहन का निर्माण किया जाना था। बजाज आटो ने तीन जनवरी को अपना चार पहिया वाहन आरई60 पेश किया जिसे तिपहिया वाहनों के सवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
निसान मोटर कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एंडी पामर ने बताया, ‘बजाज के साथ गठबंधन एक सस्ते वाहन के लिए था.. उस कारोबार पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।’ हालांकि उन्होंने इस मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार किया।
उल्लेखनीय है कि बजाज आटो ने जनवरी, 2008 में अपनी कान्सेप्ट पैसेंजर कार पेश की थी जिसकी कीमत 3,000 डॉलर रखे जाने की उम्मीद थी। कंपनी ने इस परियोजना के लिए रेनो-निसान के साथ साझीदारी की थी।