खास बातें
- एयर इंडिया के हड़ताली पायलट दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी को अनदेखा करते अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
नई दिल्ली: एयर इंडिया के हड़ताली पायलट दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी को अनदेखा करते अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को इस हड़ताल को 7 दिन पूरे हो रहे हैं। सोमवार को एयर इंडिया की 90 फीसदी घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा। उधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने हड़ताली पायलटों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही पायलटों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा था। दिल्ली हाई कोर्ट में आज भी इस मामले पर सुनवाई है। पायलटों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश आ सकते हैं। उधर, सिविल एविएशन मंत्री व्यालार रवि ने हड़ताली पायलटों से बात करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक पायलट हड़ताल पर रहेंगे तब तक उनसे कोई बातचीत नहीं की जाएगी।