खास बातें
- राष्ट्रीय विमानन कम्पनी एयर इंडिया ने सोमवार को अमेरिकी विमानन कम्पनी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह अमेरिकी आयात निर्यात बैंक (एक्सिम बैंक) के खिलाफ पेश किए गए मामले में कोई वादी नहीं है।
नई दिल्ली/वाशिंगटन: राष्ट्रीय विमानन कम्पनी एयर इंडिया ने सोमवार को अमेरिकी विमानन कम्पनी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह अमेरिकी आयात निर्यात बैंक (एक्सिम बैंक) के खिलाफ पेश किए गए मामले में कोई वादी नहीं है।
एक्सिम बैंक के खिलाफ एयर इडिया को बोइंग से 27 विमानों की खरीदारी के लिए 3.3 अरब डॉलर का ऋण गारंटी देने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है।
एयर इंडिया ने कहा कि 27 विमानों को अभी बेड़े में शामिल नहीं किया गया है और भारत-अमेरिका मार्ग पर उसकी सभी उड़ानों में बोइंग 777 विमानों का इस्तेमाल होता है, जिसके लिए उसने ऋण नहीं लिया है।
एयरइंडिया ने कहा कि जिन विमानों की खरीददारी के लिए ऋण की मांग की गई थी, अभी तक उनकी आपूर्ति नहीं हुई है।