खास बातें
- एयर कनाडा ने वर्ष 2007 के बाद से पहली बार वर्ष 2010 में मुनाफा कमाया है। इस साल कम्पनी का मुनाफा 10.7 करोड़ डॉलर रहा।
टोरंटो: एयर कनाडा ने वर्ष 2007 के बाद से पहली बार वर्ष 2010 में मुनाफा कमाया है। इस साल कम्पनी का मुनाफा 10.7 करोड़ डॉलर रहा। साथ ही इस साल कम्पनी की सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा रही। इससे पहले कनाडा की इस सरकारी क्षेत्र की कम्पनी को आर्थिक मंदी के कारण वर्ष 2008 में 2.4 करोड़ डॉलर था। वर्ष 2010 में कम्पनी की कुल आय 36.1 करोड़ डॉलर रही जबकि 2009 में कम्पनी की कुल आय 31.6 करोड़ डॉलर रही थी। एयर कनाडा के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलिन रोवेनेस्कू ने कहा, "मैं इन परिणामों से बेहद खुश हूं।"