यह ख़बर 27 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयर इंडिया में तेल भुगतान संकट फिलहाल सुलझा

खास बातें

  • तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को पैसा जमा कराने में नाकाम रहने पर नोटिस भेजा है, लेकिन सरकार के दखल के बाद एयर इंडिया को राहत मिली है।
New Delhi:

कर्ज में डूबी एयर इंडिया का ईंधन भुगतान का संकट फिलहाल सुलझ गया है। एयर इंडिया ने सरकार से पैसे मिलने पर तेल कंपनियों को भुगतान का भरोसा दिया है। तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को ईंधन का पैसा जमा कराने में नाकाम रहने पर नोटिस भेजा था। आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने एयर इंडिया को तेल के भुगतान के लिए नोटिस भेजा है। एयर इंडिया पर तेल कंपनियों का करीब 1300 करोड़ रुपया बकाया है। इससे एयर इंडिया के सामने तेल का संकट खड़ा हो गया है, जिसका असर उसकी उड़ानों पर भी दिखा। तेल कंपनियों के नोटिस के बाद से केरल से पांच फ्लाइट कैंसिल हो गई, जिनमें एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी थी। एयर इंडिया को जनवरी से उधार में तेल मिलना पहले ही बंद हो चुका है। उसे अब हर रोज कैश देकर ही तेल मिल रहा है। कीमतें बढ़ने के बाद से एयर इंडिया को हर दिन करीब 25 करोड़ रुपये का तेल खरीदना पड़ता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com