Adani Group के शेयर चढ़े, अदाणी एंटरप्राइजेज एक महीने के उच्चतम स्तर पर बंद

लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.86 प्रतिशत चढ़कर 2,039.65 रुपये पर बंद हुए.

Adani Group के शेयर चढ़े, अदाणी एंटरप्राइजेज एक महीने के उच्चतम स्तर पर बंद

समूह के शेयरों में कुछ ने अपने ऊपरी सर्किट स्तर को भी छुआ.

नई दिल्ली:

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए और इस दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर लगातार छह दिन तक बढ़ते हुए एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए.

समूह के शेयरों में कुछ ने अपने ऊपरी सर्किट स्तर को भी छुआ. इससे पहले समूह ने कहा कि उसने 7,374 करोड़ रुपये (90 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक) का कर्ज चुकाया है और महीने के अंत तक ऐसे सभी शेष ऋणों का भुगतान करेगा.

इसके बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी आई.

एनएसई और बीएसई ने सोमवार को कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज को अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) ढांचे से बाहर कर दिया जाएगा.

लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.86 प्रतिशत चढ़कर 2,039.65 रुपये पर बंद हुए.

इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीसेज) के शेयर 3.22 प्रतिशत बढ़कर 712.75 रुपये पर बंद हुए.

अदाणी पावर 186.75 रुपये पर, अदाणी ट्रांसमिशन 819.90 रुपये पर, अदाणी ग्रीन एनर्जी 619.60 रुपये पर, अदाणी टोटल गैस 861.90 रुपये पर और अदाणी विल्मर 461.15 रुपये पर बंद हुआ.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)