यह ख़बर 12 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ADAG और स्वान के रिश्तों की होगी CBI जांच

खास बातें

  • NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल धीरूभाई अंबानी समूह और स्वान टेलीकॉम के रिश्तों की जांच सीबीआई करेगी।
New Delhi:

NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल धीरूभाई अंबानी समूह और स्वान टेलीकॉम के रिश्तों की जांच सीबीआई करेगी। माना जा रहा है कि 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में स्वान टेलीकॉम को कथित तौर पर फायदा हुआ है। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक स्वान टेलीकॉम ने अनिल अंबानी के लिए काम किया। जस्टिस पाटिल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में विस्तार से बताया है कि ए राजा के मंत्री रहते हुए स्वान को कैसे फायदा हुआ। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि टेलीकॉम अधिकारियों ने स्वान टेलीकॉम की शेयर होल्डिंग पर शक जाहिर किया। जनवरी, 2008 में स्वान टेलीकॉम की योग्यता पर दो बार सवाल उठाए गए। सिद्धार्थ बेहुरा ने कहा कि स्वान पात्रता नियमों को पूरा करती है और मंत्री के सामने स्वान का आवेदन पेश किया। रिपोर्ट में राजा का नाम तो नहीं है, लेकिन कहा गया है कि मंत्री ने स्वान की अर्जी मंजूर कर दी। इस मामले पर एडीएजी ने सफाई दी है। एडीएजी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत सीबीआई 2001 से लेकर 2008 के बीच तमाम मुद्दों को लेकर कई टेलीकॉम कंपनियों की पिछले कई हफ्तों से जांच कर रही है। इसी सिलसिले में सीबीआई ने रिलायंस एडीएजी समूह के कुछ अधिकारियों से पूछताछ की है और हम इस सिलसिले में पूरा सहयोग कर रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com