खास बातें
- एक गैर सरकारी संगठन ने अर्जी देकर कहा है कि सीएजी की 2001 रिपोर्ट में उससे पहले के 2−जी स्पेक्ट्रम बंटवारे में गड़बड़ियों की बात कही गई है।
New Delhi: सुप्रीम कोर्ट 2−जी घोटाले की जांच का दायरा 2001 से पहले ले जाने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। एक गैर सरकारी संगठन ने अर्जी देकर कहा है कि सीएजी की 2001 रिपोर्ट में उससे पहले के 2−जी स्पेक्ट्रम बंटवारे में गड़बड़ियों की बात कही गई है जिसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल सीबीआई कोर्ट की निगरानी में 2001 से 2007 के बीच के मामलों की जांच कर रही है, याचिका देने वाले एनजीओ सिटिजन ग्रीवन्स रेड्रेसल फाउंडेशन की पैरवी वरिष्ठ वकील शांति भूषण कर रहे हैं।