खास बातें
- प्रवर्तन निदेशालय 2−जी घोटाले में फंसी पांच कंपनियों की 223 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क करने जा रहा है।
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय 2−जी घोटाले में फंसी पांच कंपनियों की 223 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क करने जा रहा है। इन कंपनियों पर कलईनार टीवी को 200 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट से संपत्ति कुर्क करने की इजाजत ले ली है। इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा डायनेमिक्स रियल्टी की 134 करोड़ और डीबी रियल्टी की 52 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की चार्जशीट को आधार बनाकर ये आदेश जारी किया है।