यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी मामले में विशेष कोर्ट बने : सुप्रीम कोर्ट

खास बातें

  • 2-जी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणियां की हैं। साथ ही कोर्ट ने इस मामले को अलग से निपटाने के लिए विशेष कोर्ट बनाने का निर्देश दिया।
नई दिल्ली:

2-जी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणियां की हैं। साथ ही कोर्ट ने इस मामले को अलग से निपटाने के लिए विशेष कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सीबीआई इस मामले में फायदा पाने वालों के अपराध की भी सीबीआई जांच करें। कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया कि वो इस मामले में साजिश करने वालों के नाम बताए। साथ ही चाजर्शीट पहले उसके सामने रखी जाए उसके बाद विशेष कोर्ट को सौंपी जाए। उधर, सीबीआई ने कहा कि वो 31 मार्च तक इस मामले में पहली चाजर्शीट फाइल कर देगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बाकी अदालतों को भी कोई आदेश पास करने पर रोक लगा दी है ताकि जांच में कोई रुकावट न हो।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com