यह ख़बर 04 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी केस : विशेष अदालत में सुनवाई फिर से शुरू

खास बातें

  • 2-जी घोटाले की सुनवाई सोमवार को फिर से विशेष अदालत में शुरू हो जाएगी। गर्मियों की छुट्टी वजह से ये सुनवाई रोक दी गई थी।
Mumbai:

2-जी घोटाले की सुनवाई सोमवार को फिर से विशेष अदालत में शुरू हो जाएगी। गर्मियों की छुट्टी वजह से ये सुनवाई रोक दी गई थी। इस मामले की आखिरी सुनवाई 10 जून को हुई थी। मामले के हाई प्रोफाइल आरोपी ए राजा, शाहिद बलवा और डीएमके सांसद कनिमोई के साथ 11 और आरोपी अदालत में पेश होंगे। सीबीआई इस मामले में 2 चाजर्शीट दाखिल कर चुकी है जिसमें अभी तक 14 लोगों और 3 टेलीकॉम कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई इस मामले में अपनी तीसरी चार्जशीट जुलाई के दूसरे हफ्ते में दाखिल कर सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com