यह ख़बर 07 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ग्रिड ठप होने से 14,000 मेगावाट का नुकसान : एनटीपीसी

खास बातें

  • देश में बिजली बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी एनटीपीसी ने कहा कि पिछले सप्ताह ग्रिड ठप हाने से उसे 14,000 मेगावाट का उत्पादन नुकसान हुआ।
नई दिल्ली:

देश में बिजली बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी एनटीपीसी ने कहा कि पिछले सप्ताह ग्रिड ठप हाने से उसे 14,000 मेगावाट का उत्पादन नुकसान हुआ।

सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने कहा है कि उत्तरी, पूर्वी तथा पूर्वोत्तर ग्रिड ठप नहीं होता तो वह कम से कम 14,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर पाती।

एनटीपीसी के चेयरमैन अरूप रायचौधरी ने कहा, '30 व 31 जुलाई को दो दिन ग्रिड ठप होने से लगभग 14,000 मेगावाट का उत्पादन नुकसान हुआ।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि तीनों ग्रिड एकसाथ ठप होने से 21 राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।