Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार में बीते दिन यानी सोमवार को भारी गिरावट के बाद अब मंगलवार को रौनक लौट आई है. आज यानी 1 अक्टूबर को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले हैं. सुबह 9 बजकर 20 मिनट के करीब सेंसेक्स 335.07 अंक(0.40%) की शानदार तेजी के साथ 84,634.85 के लेवल पर जा पहुंचा. वहीं, निफ्टी भी 88.35 (0.34%) की बढ़त के साथ 25,899.20 पर कारोबार कर रहा है.
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 348.1 अंक चढ़कर 84,647.88 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 96.75 अंक की बढ़त के साथ 25,907.60 अंक पर रहा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ.
शुरुआती कारोबारों में बैंकिंग शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी बैंक 250 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,231 पर था.लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में तेजी बनी हुई है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 54 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,207 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 99 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,279 पर बना हुआ था.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,791.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,645.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं