विज्ञापन

मेलोनी को 'Melody' मिलते ही शेयर बाजार में दौड़ा Parle का शेयर, सच्चाई जान माथा पीट लेंगे आप!

Parle Share Price: इधर पीएम मोदी ने मेलोनी को 'Melody' टॉफी गिफ्ट किया, उधर शेयर बाजार में Parle Industries का स्टॉक 5% के अपर सर्किट के साथ रॉकेट बन गया है. लेकिन इस शेयर का असली Parle-G और मेलोडी बनाने वाली कंपनी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है? 

मेलोनी को 'Melody' मिलते ही शेयर बाजार में दौड़ा Parle का शेयर, सच्चाई जान माथा पीट लेंगे आप!
PM Modi Melody Gift For Meloni: सोशल मीडिया पर 'Melodi' का जादू चलते ही शेयर मार्केट में उछला Parle का स्टॉक, लेकिन क्या यह सच में Parle-G और मेलोडी बनाने वाली असली कंपनी है? (AI Image)
AI Image

पीएम मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी का पैकेट गिफ्ट किए जाने की खबर के बाद ‘Parle' नाम फिर चर्चा में आ गया. वजह ये है कि पार्ले प्रोडक्ट्स ही वो कंपनी है जो ये टॉफी बनाती है. इसका असर शेयर बाजार में भी दिखा, जहां Parle नाम से जुड़े शेयरों पर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और Parle Industries के स्टॉक में तेजी देखने को मिली.  ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह वही Parle है जो Parle-G और Melody बनाती है, या कहानी कुछ और है? अगर आप भी Parle-G वाली कंपनी समझकर इस शेयर में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह फर्क समझना बेहद जरूरी है.

Parle Industries के शेयरों में आई 5% की तेजी 

BSE पर लिस्टेड Parle Industries Ltd के शेयर में आज 5% तक तेजी देखी गई और यह 5.25 रुपये तक पहुंच गया. ‘Parle' नाम की वजह से इस शेयर को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ गया . हालांकि,यह कंपनी Parle-G, Monaco, Hide & Seek या Melody टॉफी बनाने वाली Parle Products नहीं है. 

Parle Products शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं

देश की मशहूर बिस्किट निर्माता कंपनी Parle Products अभी भारतीय शेयर बाजार (NSE/BSE) में लिस्टेड नहीं है. यह एक प्राइवेट है, इसलिए इसके शेयर सीधे स्टॉक मार्केट से नहीं खरीदे जा सकते. Parle-G, Krackjack, Monaco, Melody, Mango Bite जैसे पेमस ब्रांड इसी कंपनी के पोर्टफोलियो में आते हैं.

Parle Industries और Parle Products में क्या फर्क है?

Parle Industries Ltd एक अलग लिस्टेड कंपनी है, जिसका बिजनेस रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कुछ वेस्ट मैनेजमेंट,रिसाइक्लिंग जैसे सेक्टर्स से जुड़ा माना जाता है. वहीं Parle Products एक FMCG दिग्गज कंपनी है, जो बिस्किट, कन्फेक्शनरी और फूड बिजनेस से जुड़ी है. इसलिए सिर्फ Parleनाम देखकर निवेश न करें इससे आपको नुकसान हो सकता है.

क्या Parle Products ला सकती है IPO?

हालांकि, शेयर बाजार में चर्चा है कि Parle Products पब्लिक मार्केट में एंट्री के लिए IPO लाने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने कुछ बड़े निवेश बैंकों के साथ शुरुआती बातचीत की है. अगर यह IPO आता है, तो यह भारतीय FMCG सेक्टर के बड़े  पब्लिक इश्यू में शामिल हो सकता है. हालांकि फिलहाल कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है.

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?

अगर आप ‘Parle' नाम देखकर Parle Industries को Parle-G वाली कंपनी समझकर खरीद रहे हैं, तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें. स्मॉल-माइक्रो कैप शेयरों में तेजी आ सकती है, लेकिन उतार-चढ़ाव और रिस्क भी ज्यादा होता है. ऐसे में कंपनी का बिजनेस, फंडामेंटल्स और असली पहचान समझकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा.

नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Giorgia Meloni, Parle Share Price, Melody Chocolate Company Share, Modi And Melody
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com