Pakistan Stock Market: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध (India Pakistan War) जैसे हालात बन गए हैं. भारत की तरफ से किए गए जवाबी एक्शन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है, जिसका असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है. भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान का शेयर बाजार सदमें में है.
बीते दिन क्रैश होने के बाद आज यानी 9 मई की सुबह पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज PSX की ऑफिशियल वेबसाइट psx.com.pk डाउन हो गई. साइट पर “Under Maintenance” का मैसेज नजर आ रहा है, जिससे यह साफ है कि पाकिस्तान की हालत पस्त है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

पाकिस्तान का शेयर बाजार क्रैश, वेबसाइट भी ठप
बता दें कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद PoK और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को टारगेट करते हुए बड़ी एयर स्ट्राइक की, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया गया.इस एक्शन के बाद पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में भारी गिरावट देखने को मिली. 8 मई को KSE-30 इंडेक्स में 7.2% की भारी गिरावट आई, जिसके चलते एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी. KSE-100 इंडेक्स भी करीब 7,300 अंक गिरकर 102,674 पर पहुंच गया.
पहलगाम हमले (22 अप्रैल) के बाद से अब तक KSE-100 में करीब 13% और KSE-30 में लगभग 14% की गिरावट हो चुकी है.
कराची और लाहौर में धमाकों ने बढ़ाई चिंता
इस गिरावट के बीच एक और चिंता की बात यह रही है कि कराची और लाहौर में धमाकों की खबरों ने मार्केट में और डर बढ़ा दिया. भारत की ओर से यह भी कहा गया कि लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं