Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 2 अप्रैल को मजबूती के साथ शुरुआत की. मंगलवार की भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 50 में रिकवरी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में 9:35 बजे सेंसेक्स 456.65 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ 76,481.16 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 118.30 अंकों (0.51%) की बढ़त के साथ 23,284.00 पर ट्रेड कर रहा था.
बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी
हालांकि, बाजार की यह मजबूती अस्थायी हो सकती है क्योंकि निवेशकों की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित किए जाने वाले "रेसिप्रोकल टैरिफ" पर बनी हुई है. इस फैसले का असर भारत समेत दुनियाभर के बाजारों पर पड़ सकता है, जिससे आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते दिन गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान
बीते दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 1,390 अंकों की गिरावट के साथ 76,024.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 पर आ गया. यह पिछले एक महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी.
इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका द्वारा 2 अप्रैल से लागू किए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता थी. दुनियाभर के बाजार इस फैसले के असर का इंतजार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ गई और भारी बिकवाली देखने को मिली.
निवेशकों को 3.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
शेयर बाजार में मंगलवार की भारी गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 3.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन गिरकर 4,09,43,588.06 करोड़ रुपये (4.78 लाख करोड़ डॉलर) रह गया.
सोमवार को ईद की छुट्टी के कारण बाजार बंद था, जबकि शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट देखी गई थी. हालांकि, बीते वित्त वर्ष 2024-25 में सेंसेक्स में 5.10% और निफ्टी में 5.34% की बढ़त दर्ज की गई थी.
बाजार पर बनी रहेगी नजर
बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ का असर अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन निवेशकों को सतर्क रहना होगा. शुरुआती बढ़त के बावजूद, बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है. अगर टैरिफ से भारत पर सीधा असर पड़ता है, तो बाजार में और गिरावट आ सकती है. लेकिन अगर यह फैसला बाजार की उम्मीदों के मुताबिक आता है, तो निवेशकों को राहत मिल सकती है और बाजार में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं