विज्ञापन

Gold Jewellery Hallmarking Rules: देश के 398 जिलों में सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य, जोड़े गए ये 6 जिले

Gold Jewellery Hallmarking Rules: देश के सोने के खरीदारों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने गोल्ड ज्वैलरी की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 6 नए जिलों को शामिल कर लिया है, जिसके बाद अब कुल 398 जिलों में हॉलमार्क जरूरी हो गया है.

Gold Jewellery Hallmarking Rules: देश के 398 जिलों में सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य, जोड़े गए ये 6 जिले
गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा
IANS

Gold Jewellery Hallmarking Rules: सरकार ने सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा दिया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 2 नवंबर 2026 को इस बारे में नया आदेश जारी किया, जो 7 नवंबर से लागू हो गया है. इसके तहत अब देश के 398 जिलों में सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी. इससे पहले यह व्यवस्था 392 जिलों में लागू थी यानी 6 नए जिले इस लिस्ट में जोड़े गए हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 नए जिलों में हॉलमार्किंग के नियम लागू किए गए हैं. इनमें बिहार का मधेपुरा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, गुजरात का अमरेली, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और फर्रुखाबाद तथा उत्तराखंड का अल्मोड़ा शामिल हैं. अब इन जिलों में भी संबंधित ज्वैलर्स के लिए हॉलमार्किंग के नियमों का पालन करना जरूरी होगा. 

कौन-कौन से कैरेट के गहनों पर हॉलमार्क जरूरी?

अनिवार्य हॉलमार्किंग के दायरे में 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के सोने के गहने शामिल हैं. हालांकि, 9 कैरेट के सोने की हॉलमार्किंग का भी प्रोविजन है, लेकिन यह फिलहाल वॉलेंटरी है. हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की सरकारी प्रमाणित पहचान है. जब आप सोने के गहने खरीदते हैं तो उनकी शुद्धता की जांच करके भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से उन पर हॉलमार्क लगाया जाता है. इससे ग्राहक को पता चलता है कि वह जो सोना खरीद रहा है, उसमें कितनी शुद्धता है. उदाहरण के लिए, 22 कैरेट सोने के गहने पर 22K या 916 लिखा होता है. इसका मतलब है कि उस गहने में 91.6 फीसदी शुद्ध सोना है. इसी तरह 18 कैरेट सोने पर 750 और 14 कैरेट सोने पर 585 नंबर लिखा रहता है. 

गहने खरीदते समय HUID जरूर जांचें

सोने के गहने खरीदते समय सिर्फ कैरेट देखकर संतुष्ट न हों. गहने पर BIS का निशान, शुद्धता का अंक और 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन (HUID) कोड जरूर जांचें. यह हर हॉलमार्क वाले गहने की अलग पहचान होती है. ग्राहक BIS CARE मोबाइल ऐप के जरिए Verify HUID ऑप्शन का इस्तेमाल करके गहने की शुद्धता और उसकी पहचान की पुष्टि कर सकते हैं. इससे नकली हॉलमार्क और सोने की शुद्धता में धोखाधड़ी की आशंका कम करने में मदद मिलती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold, Gold Hallmarking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com