विज्ञापन

न सैलरी स्लिप की जरूरत, न अच्छे CIBIL स्कोर की टेंशन, सिर्फ ₹100 की FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का SuperMoney Credit Card उन लोगों के लिए ऑप्शन है, जिनका सिबिल या क्रेडिट स्कोर खराब है या जिनके पास सैलरी स्लिप नहीं है. कम से कम 100 रुपये की एफडी पर मिलने वाले इस सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड में यूपीआई पेमेंट की सुविधा भी मिलती है.

न सैलरी स्लिप की जरूरत, न अच्छे CIBIL स्कोर की टेंशन, सिर्फ ₹100 की FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड
खराब CIBIL स्कोर वालों के लिए अच्छी खबर, सिर्फ ₹100 की FD से बनेगा काम!
utkarsh.bank.in

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है या अभी तक आपका कोई क्रेडिट स्कोर नहीं बना है तो क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल हो सकता है. वहीं, कई नौकरीपेशा लोगों के पास सैलरी स्लिप नहीं होती, जिससे बैंक क्रेडिट कार्ड देने से मना कर देते हैं। ऐसे लोगों के लिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड एक ऑप्शन हो सकता है. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) का SuperMoney Credit Card भी इसी तरह का एक ऑप्शन है. 

सिर्फ 100 रुपये की FD से मिलेगा क्रेडिट कार्ड

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का SuperMoney Credit Card एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है यानी इस कार्ड को लेने के लिए ग्राहक को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करानी होती है. इस कार्ड की खास बात यह है कि कम से कम 100 रुपये की FD से भी इसे लेने का ऑप्शन दिया गया है. इससे कम बचत वाले लोग भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.

खराब CIBIL स्कोर वालों के लिए भी ऑप्शन

आमतौर पर बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करते समय ग्राहक की कमाई, नौकरी और क्रेडिट हिस्ट्री देखते हैं. लेकिन सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड में FD को सुरक्षा के तौर पर रखा जाता है. इसलिए जिन लोगों का CIBIL स्कोर कम है या क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, उनके लिए भी इस तरह का कार्ड हासिल करना आसान हो सकता है.

UPI से भी कर सकेंगे पेमेंट

इस क्रेडिट कार्ड की एक और खासियत UPI पेमेंट की सुविधा है. ग्राहक इस कार्ड को पेटीएम, फोनपे, गूगलपे जैसे UPI ऐप्स से लिंक करके पेमेंट कर सकते हैं. इससे छोटे-बड़े दुकानों पर QR कोड स्कैन करके भी क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना संभव होता है. 

क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी 90 रुपये से 9 लाख रुपये तक की लिमिट, बस करानी होगी FD

इस खास क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आप 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की एफडी करा सकते हैं. आपको एफडी अमाउंट का 90% तक क्रेडिट लिमिट के रूप में दिया जाएगा यानी आप आसानी से 90 रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट हासिल कर सकते हैं. इस एफडी पर ब्याज भी मिलता है.

सुपर.मनी कार्ड के फीचर्स

  • Myntra पर किए गए स्पेंड पर 5 फीसदी कैशबैक
  • Cleartrip पर किए गए स्पेंड पर 3 फीसदी कैशबैक
  • Flipkart पर किए गए स्पेंड पर 2 फीसदी कैशबैक
  • दूसरे सभी कैटेगरी में किए गए स्पेंड पर 0.5 फीसदी कैशबैक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Credit Card, Personal Finance, Cashback Offer, Credit Score, Cibil Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com