धारावी पुनर्विकास परियोजना (Dharavi Redevelopment Project) ने 50,000 से अधिक डोर-टू-डोर सर्वेक्षण का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है. इसका उद्देश्य एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती को आधुनिक शहरी केंद्र में बदलना है.अदाणी समूह (Adani Group) द्वारा मुंबई के धारावी में तीन अरब डॉलर की लागत से निर्मित विश्व की सबसे बड़ी पुनर्विकास परियोजना को स्थानीय स्तर पर भारी समर्थन मिल रहा है.
सर्वेक्षणों की नवीनतम संख्या को मुंबई स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) के इतिहास में सबसे अधिक बताया गया है, जो सर्वेक्षण टीमों और धारावी निवासियों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, जो पुनर्विकास को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.
85 हजार मकानों की नंबरिंग का काम पूरा
नवीनतम सर्वेक्षण आंकड़ों के अनुसार, 85 हजार मकानों की नंबरिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि 50,000 से अधिक मकानों का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा चुका है.लगभग 1.5 लाख मकानों का पुनर्वास किया जाएगा, जिससे धारावी के लोगों की गरिमा को बनाए रखते हुए बेहतर आवास, बुनियादी ढांचे और आर्थिक अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का नाम बदला
पिछले वर्ष दिसंबर में धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (DRPP)ने नाम बदलकर नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (NMDPL) रख लिया, जो कंपनी के आधुनिक, समावेशी और जीवंत समुदाय के निर्माण के वादे के अनुरूप है.अन्य झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं के विपरीत, निवासियों को ऊंची झुग्गियों में नहीं रखा जाएगा, बल्कि अच्छी तरह से नियोजित टाउनशिप में रखा जाएगा, जिसमें चौड़ी सड़कें, हरित स्थान और उचित जल और सीवेज प्रणाली जैसी उपयुक्त सुविधाएं होंगी. इन टाउनशिप में मल्टी-मॉडल परिवहन केंद्र होंगे.
एनएमडीपीएल एक विशेष प्रयोजन से स्थापित कंपनी (एसपीवी) है, जिसे महाराष्ट्र सरकार और अदाणी समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में बनाया गया है. नवभारत नाम, जिसका अर्थ है “नया भारत”, इस परियोजना की बेहतर कल को आकार देने की अपार क्षमता को दर्शाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं