पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम देखें तो सोशल मीडिया कंपनी Facebook के लिए सबकुछ ठीक चलता नहीं दिख रहा है. पहले तो कंपनी के फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स पिछले एक हफ्ते के भीतर दो बार डाउन हो चुके हैं, ऊपर से कंपनी के सीईओ और फाउंडर मार्क ज़करबर्ग ने इस चक्कर में अपनी 7 बिलियन डॉलर संपत्ति भी गंवा दी. अब सबसे ज्यादा पॉपुलर और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से फेसबुक को पीछे छोड़ दिया है. फेसबुक ने मार्केट कैप में गिरावट आने के चलते सबसे ज्यादा मूल्य वाली संपत्ति की लिस्ट से छठवीं रैंक गंवा दी है, अब बिटकॉइन ने उसकी जगह ले ली है. Asset Dash की लिस्ट के मुताबिक, बिटकॉन के असेट वैल्यू में बीते एक साल में 360 फीसदी की तेजी आई है, वहीं, इस दौरान फेसबुक का असेट वैल्यू बस 22 फीसदी की तेजी से ही बढ़ा.
ये भी बता दें कि बिटकॉइन की कीमतें ऑल-टाइम हाई भी नहीं चल रही हैं. 11 अक्टूबर, 2021 को दिन में 12.25 पर यह क्रिप्टो कॉइन 56,600 डॉलर्स के आसापास ट्रेड कर रहा था. इसका ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड 64,000 डॉलर पर है, जिसे कॉइन ने इस साल अप्रैल के मध्य में छुआ था. लेकिन इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन की वजह से कॉइन अब छठे नंबर पर पहुंच गई है. लिस्ट में बिटकॉइन के नीचे फेसबुक और ऊपर एमेजॉन है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
- - ये भी पढ़ें - -
* Ether या Tether? कौन सी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को पछाड़ सकती है? क्या कहते हैं फैक्ट्स?
* Cryptocurrency : ज्यादा तेजी से पैसे कमाने हैं तो जानिए क्यों डिजिटल संपत्ति में निवेश बेहतर रहेगा
बिटकॉइन की वैल्यू में लगातार इजाफा दिखा है. हालांकि, चीन की ओर से क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और माइनिंग को बैन करने के कदमों और दूसरे देशों की ओर से नियमन को लेकर हो रही चर्चा ने इसके लिए चिंताएं खड़ी की हैं, लेकिन फिर भी बिटकॉइन ऊपर का रास्ता ही तय कर रहा है. बिटकॉइन पिछले एक दशक में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला असेट बना है. और अब जब इसने फेसबुक को मार्केट कैप की लिस्ट से नीचे कर दिया है तो ऐसा लग रहा है कि अगला दशक भी उसके लिए अच्छा ही रहेगा, खासकर तब जब इस दशक का पहला साल यानी 2021 ने बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट में बेतहाशा वृद्धि देखी है.
बता दें कि फेसबुक के तीन ऐप के लगभग 6 घंटों तक ठप रहने के चलते कंपनी की वैल्यू में बीते सोमवार को 5 फीसदी की गिरावट आई थी.
Asset Dash की लिस्ट में बिटकॉइन के ऊपर जो बाकी कंपनियां हैं, वो हैं- Amazon (5), Google (4), Saudi Aramco (3), Microsoft (2) और Apple (1). Apple का मार्केट कैप 2.348 ट्रिलियन डॉलर है, बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.022 ट्रिलियन डॉलर और फेसबुक का मार्केट कैप 953.0 बिलियन डॉलर हो गया है.
Video : मार्केट कैपिटलाइजेशन में नंबर दो क्रिप्टोकरंसी एथेरियम है क्या?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं