विज्ञापन

Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद हर महीने पाएं ₹5,000 की फिक्स पेंशन! जानें कितनी देनी होगी किस्त और क्या है पूरा कैलकुलेशन

Atal Pension Yojana Calculator: अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ना बेहद आसान है. कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वह इस स्कीम का हिस्सा बन सकता है. इसमें आपके परिवार की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.

Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद हर महीने पाएं ₹5,000 की फिक्स पेंशन! जानें कितनी देनी होगी किस्त और क्या है पूरा कैलकुलेशन
Atal Pension Yojana Benefits: इस योजना में आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, आपकी जेब पर उतना ही कम बोझ पड़ेगा.
नई दिल्ली:

रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी सुकून से बीते, यह हर किसी का सपना होता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि जब हाथ में सैलरी आना बंद हो जाएगी, तब आपके खर्चों का क्या होगा? इसी टेंशन को दूर करने के लिए भारत सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) एक बेहतरीन विकल्प है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने ₹5,000 की फिक्स पेंशन की गारंटी मिलती है. अप्रैल 2026 तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग इस भरोसेमंद योजना से जुड़ चुके हैं.ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने घर बैठे फिक्स्ड इनकम चाहते हैं तो पहले जान लें कि इसके लिए आपकी उम्र के हिसाब के कितना निवेश करना होगा. 

क्या है अटल पेंशन योजना और क्यों है खास?

अटल पेंशन योजना (APY) मुख्य रूप से उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अनऑर्गेनाइज्ड में काम करते हैं और जिनके पास भविष्य के लिए कोई पक्का प्लान नहीं है. इसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा मैनेज किया जाता है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पेंशन की गारंटी खुद सरकार देती है. आप अपनी पसंद के हिसाब से ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक की मासिक पेंशन चुन सकते हैं.

₹5,000 की पेंशन के लिए कितना करना होगा निवेश?

इस योजना में आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, आपकी जेब पर उतना ही कम बोझ पड़ेगा. आइए अलग-अलग उम्र के हिसाब से कैलकुलेशन समझते हैं...

  • अगर आप 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं, तो ₹5,000 की पेंशन के लिए आपको हर महीने मात्र ₹210 जमा करने होंगे. यह दिन के ₹7 से भी कम का खर्च है.
  • अगर आप 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं, तो आपकी मासिक किस्त ₹577 होगी.
  • अगर आप 40 साल की उम्र से इस योजना में निवेश करने की सोचते हैं तो चूंकि रिटायरमेंट में सिर्फ 20 साल बचेंगे, इसलिए इस उम्र में जुड़ने पर आपको हर महीने ₹1,454 जमा करने होंगे.
Latest and Breaking News on NDTV

नॉमिनी को मिलेगा ₹8.5 लाख का फंड

ज्यादातर लोग सिर्फ पेंशन के बारे में सोचते हैं, लेकिन APY में आपके परिवार की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. अगर सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी (Spouse) को वही पेंशन मिलती रहेगी. और जब दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो जमा किया हुआ पूरा पैसा यानी ₹8.5 लाख का कॉर्पस (Corpus) आपके नॉमिनी को लौटा दिया जाता है.

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

अटल पेंशन योजना से जुड़ना बेहद आसान है. कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वह इस स्कीम का हिस्सा बन सकता है. इसके लिए बस आपके पास किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक सेविंग्स अकाउंट (Savings Account) होना चाहिए. बेहतर कम्युनिकेशन के लिए मोबाइल नंबर और आधार की जानकारी देना फायदेमंद रहता है. इससे आपकी किस्तें सीधे आपके बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट हो जाती हैं.

पेंशन बढ़ाने या घटाने की सुविधा

इस योजना में आपको फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलती है. अगर भविष्य में आपकी आमदनी बढ़ती है और आप अपनी पेंशन राशि बढ़ाना चाहते हैं, तो आप साल में एक बार आमतौर पर अप्रैल में इसे बदल सकते हैं. इसी तरह जरूरत पड़ने पर पेंशन की राशि घटाई भी जा सकती है. 60 साल की उम्र पूरी होते ही आपकी चुनी हुई पेंशन राशि आपके खाते में हर महीने आने लगेगी.

ये भी पढ़ें-  8th Pay Commission: सरकारी शिक्षकों की बड़ी मांग! ₹18,000 से बढ़कर ₹50,000 हो बेसिक सैलरी,ग्रेच्युटी-इंक्रीमेंट पर रखी ये डिमांड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com