विज्ञापन

हर शॉपिंग पर 5% की बचत, न सालाना फीस और न जॉइनिंग चार्ज, जानिए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के फायदे

Amazon Pay ICICI Bank Credit Card: अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है. इसमें अमेजन मेंबर्स को शॉपिंग पर एक्सट्रा कैशबैक मिलता है. इस कार्ड में रिवॉर्ड पॉइंट पर किसी तरह की कैपिंग नहीं है.

हर शॉपिंग पर 5% की बचत, न सालाना फीस और न जॉइनिंग चार्ज, जानिए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के फायदे
Amazon के जरिए हर शॉपिंग पर पाएं 5% कैशबैक
नई दिल्ली:

अगर आप आए दिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के जरिए शॉपिंग करते हैं तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (Amazon Pay ICICI Bank Credit Card)
एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस कार्ड की खास बात यह है कि इसके लिए न तो कोई जॉइनिंग फीस देनी पड़ती है और न ही सालाना फीस यानी यह लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है. इसके अलावा Amazon पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इस कार्ड के जरिए 5 फीसदी कैशबैक मिलता है. खास बात यह है कि कैशबैक की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है.

लाइफटाइम फ्री है क्रेडिट कार्ड

इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसकी जीरो फीस है. बैंक इस कार्ड के लिए कोई जॉइनिंग चार्ज नहीं लेता है. इसके अलावा कार्ड को इस्तेमाल करते रहने के लिए सालाना फीस भी नहीं चुकानी पड़ती. आमतौर पर कई क्रेडिट कार्ड में एक निश्चित सालाना खर्च पूरा नहीं करने पर सालाना फीस देनी पड़ती है, लेकिन यह कार्ड लाइफटाइम फ्री है.

Amazon पर हर शॉपिंग पर 5% कैशबैक

इस कार्ड के जरिए Amazon पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 5 फीसदी कैशबैक मिलता है. अगर आप अमेजन के प्राइम मेंबर हैं और इस कार्ड से अमेजन पर शॉपिंग करते हैं तो 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक हासिल कर सकते हैं. वहीं, जो ग्राहक अमेजन प्राइम मेंबर नहीं हैं, उन्हें अमेजन पर शॉपिंग के लिए 3 फीसदी कैशबैक मिलता है. इसके अलावा प्राइम या नॉन प्राइम मेंबर्स अमेजन पर इस कार्ड के जरिए वॉलेट लोड, गिफ्ट कार्ड खरीदने, रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर 2 फीसदी अनलिमिटेड रिवॉर्ड पॉइंट हासिल कर सकते हैं. अमेजन को छोड़कर कहीं दूसरे जगह पेमेंट करने पर 1 फीसदी अनलिमिटेड रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं.

कैशबैक की नहीं है कोई कैपिंग

इस क्रेडिट कार्ड की एक और खासियत यह है इस पर मिलने वाले कैशबैक की कोई मैक्सिमम लिमिट तय नहीं है यानी कार्डहोल्डर अपनी खरीदारी के हिसाब से कैशबैक हासिल कर सकते हैं.

कैशबैक सीधे Amazon Pay बैलेंस में

इस कार्ड से मिलने वाला कैशबैक अमेजन पे बैलेंस में क्रेडिट किया जाता है. इसका इस्तेमाल अमेजन पर शॉपिंग, बिल पेमेंट आदि सर्विसेज के लिए किया जा सकता है.

किन लोगों के लिए फायदेमंद है यह कार्ड?

अगर आप Amazon से नियमित रूप से खरीदारी करते हैं और आपके पास अमेजन प्राइम की मेंबरशिप है तो यह कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो बिना किसी सालाना फीस वाले क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon, Credit Card, ICICI Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com