विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

Amazon India साल 2025 में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा करेगी निवेश, डिलीवरी नेटवर्क और वेलफेयर सुविधाएं होंगी अपग्रेड

Amazon India investment 2025: कंपनी ने बयान में कहा कि यह नया निवेश उस इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर होगा, जो पहले से ही अमेजन ने पूरे भारत में डिलीवरी सर्विस को मजबूत करने के लिए खड़ा किया है.

Amazon India साल 2025 में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा करेगी निवेश, डिलीवरी नेटवर्क और वेलफेयर सुविधाएं होंगी अपग्रेड
Amazon कई नई साइट्स शुरू करेगा और मौजूदा फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्टिंग और डिलीवरी नेटवर्क को अपग्रेड करेगा.
नई दिल्ली:

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने 2025 के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि वह अपने ऑपरेशन नेटवर्क को मजबूत करने, फुलफिलमेंट और डिलीवरी सर्विस को बेहतर बनाने और कर्मचारियों के वेलफेयर प्रोग्राम को और प्रभावी बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने जा रही है.

देशभर में पिन कोड तक पहुंच बनाने की तैयारी

कंपनी ने बयान में कहा कि यह नया निवेश उस इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर होगा, जो पहले से ही अमेजन ने पूरे भारत में डिलीवरी सर्विस को मजबूत करने के लिए खड़ा किया है. इसका मकसद यह है कि देश के हर कोने तक सामान तेजी और भरोसे के साथ पहुंचाया जा सके.

ग्राहकों तक तेज और भरोसेमंद डिलीवरी की प्लानिंग

अमेजन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के ऑपरेशन हेड अभिनव सिंह ने कहा कि, "हम बीते एक दशक से भारत में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं. अब हमारी कोशिश है कि इसे और मजबूत करके, प्रोसेसिंग कैपेसिटी बढ़ाकर और नई टेक्नोलॉजी को लागू कर हम पूरे देश में ग्राहकों को और अच्छी सर्विस दे सकें."

फुलफिलमेंट और सॉर्टिंग सेंटर्स होंगे अपग्रेड

इस निवेश से अमेजन कई नई साइट्स शुरू करेगा और मौजूदा फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्टिंग और डिलीवरी नेटवर्क को अपग्रेड करेगा. इससे सामान को प्रोसेस करने की रफ्तार बढ़ेगी और कस्टमर तक डिलीवरी ज्यादा तेज और सटीक हो सकेगी.

कर्मचारियों के वेलफेयर और हेल्थ फैसिलिटी में सुधार

अमेजन ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों और डिलीवरी पार्टनर के स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए भी कई नए कदम उठाएगा और मौजूदा वेलफेयर इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाएगा.

एक्सपोर्ट टारगेट भी किया गया था अनाउंस

बता दें, दिसंबर 2024 में अमेजन इंडिया ने ‘संभव शिखर सम्मेलन' में यह भी ऐलान किया था कि वह 2030 तक भारत से 80 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट टारगेट हासिल करना चाहता है, जो उसकी मौजूदा प्रतिबद्धता से चार गुना ज्यादा है.

लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon, Amazon India Investment 2025, Amazon Operational Growth, Amazon Delivery Network Expansion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com