विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2019

बजट 2019: जानिए कब से मिलनी शुरू होगी किसानों को छह हजार की आर्थिक सहायता?

दो हेक्टेयर की छोटी जोत वाले व सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीए-किसान) योजना के तहत मार्च के शुरू में योजना की पहली किस्त के तौर पर 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे.

बजट 2019: जानिए कब से मिलनी शुरू होगी किसानों को छह हजार की आर्थिक सहायता?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

दो हेक्टेयर की छोटी जोत वाले व सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीए-किसान) योजना के तहत मार्च के शुरू में योजना की पहली किस्त के तौर पर 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे. वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को संसद में 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत तीन किस्तों में साल में 6,000 रुपये का आय सहयोग प्रदान करने की घोषणा की. प्रत्येक किस्त की राशि 2,000 रुपये होगी. 

वित्तमंत्री ने कहा कि यह योजना एक दिसंबर, 2018 से प्रभावी होगी. नई योजना के तहत पहली राशि किसानों को 2,000 रुपये मार्च तक के लिए प्रदान की जाएगी. इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी. इस योजना में भूमिहीन किसानों को शामिल नहीं किया गया है.मीडिया के सवालों का जवाब में गोयल ने कहा, "सिर्फ भूमि-स्वामी किसानों का ही रिकॉर्ड उपलब्ध है. कई अन्य योजनाएं हैं, जिनका लाभ दूसरों की जमीन जोतने वाले किसानों को स्वत: मिलेगा."उन्होंने कहा, "मुझे पक्का विश्वास है कि जिनके पास जमीन है, लेकिन वह खेती नहीं करते हैं, वे इसका लाभ खेती करने वालों को हस्तांतरित करेंगे." ( इनपुट-आईएएनएस)

वीडियो- प्राइम टाइम इंट्रोः 3 करोड़ लोग आयकर के दायरे से बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget, Budget 2019, PM Narendra Modi, Farmer, 6000 For Farmers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com