मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम आज यानि गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले आर्थिक सर्वेक्षण को संसद में पेश करेंगे. इससे पहले मंगलवार को सुब्रमण्यन ने ट्वीट कर इस बात के लिए खुशी जताई थी. मालूम हो आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को बजट से एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है. इससे अगले वित्तवर्ष के नीतिगत निर्णयों के संकेत मिलते हैं. दूसरी ओर ओडिशा के पुरी में आज से जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ होगा. इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथ होंगें. इस कार्यक्रम को देखने के लिए ओडिशा के इस तटवर्ती राज्य में दुनिया भर से लोग आते हैं. वहीं विश्व कप 2019 के तहत आज मुकाबला अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच है. ये दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Economic Survey Of India, Jagannath Rath Yatra, World Cup 2019, Afghanistan Vs West Indies, Narendra Modi, Rahul Gandhi, BJP, Congress, Monsoon, News Flash, Breaking News