8 years ago
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को राजस्थान के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. ध्यान हो कि कुछ महीने बाद ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं रविवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव का भी परिणाम घोषित किया जा सकता है. वोटों की गिनती शनिवार से ही की जा रही है. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखकर आज से अपने कैपेंन की भी औपचारिक शुरुआत करेंगे.