8 years ago
नई दिल्ली:
अर्जेंटीना में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद भारत लौटे पीएम मोदी आज से फिर चुनावी अखाड़े में उतरेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज तेलंगाना में कई रैलियों को संबोधित करेंगे. दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों की सुनवाई होगी. न्यायालय आज भीमा-कोरेगांव मामले की सुनवाई करेगा. साथ ही आज आम्रपाली बिल्डर के मामले की भी सुनवाई होगी. आम्रपाली ग्रुप सुप्रीम कोर्ट को अपनी भारत और विदेश की संपत्तियों का ब्योरा देगा. वहीं, 2008 के मालेगांव ब्लास्ट के मामले में आज से गवाहों के बयान दर्ज किये जाएंगे. कर्नाटक की बात करें तो आज कैबिनेट विस्तार को लेकर सत्तारूढ़ जेडीएस और कांग्रेस के बीच बैठक होगी और तमाम बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. खेल के मैदान से खबर है कि हॉकी वर्ल्ड कप में आज पूल ए में स्पेन और फ्रांस व न्यूजीलैंड व अर्जेंटीना के बीच मुकाबले होंगे.