प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे हैं. वह उद्घाटन सत्र के बाद मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रवींद जगन्नाथ से बातचीत करेंगे. विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन किया और कहा कि प्रवासी भारतीयों ने भारत और भारतीयों के बारे में दुनिया की धारणा को नाटकीय रूप से बदला है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जम्मू कश्मीर में रावी नदी पर बने 1,210 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे. सरकार ने इसकी जानकारी दी है. इस पुल से कठुआ और पठानकोट जिले की दूरी 45 किलोमीटर से कम होकर 8.6 किलोमीटर रह जाएगी. इसे 159 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह हैदराबाद भी जाएंगे. देशभर में पटाखों के बैन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट में आरटीआई एक्टीविस्ट और याचिकाकर्ता अंजली भारद्वाज की याचिका पर भी सुनवाई होगी. अंजली ने केंद्र सरकार पर आरटीआई को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. वहीं, पश्चिम बंगाल में 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच सीबीआई से कराने के मामले दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Pravasi Bhartiya Divas, Supreme Court