8 years ago
नई दिल्ली:
सुनील अरोड़ा रविवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है वह ओपी रावत का स्थान लेंगे. रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो गया. अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. वहीं पीएम मोदी अर्जेंटीना में जी-20 सम्मेलन में शिरकत के बाद आज देश वापस लौटेंगे. विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीएसपी प्रमुख मायावती आज राजस्थान के जालौर और गंगानगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी. हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और बेल्जियम के बीच मुकाबला होगा. इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...